Republic Day 2022: जाने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मानते है, तथा कुछ देशभक्ति फिल्मे और गीत

26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र देश बना, संविधान लागू होने के बाद देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोपण करते हुए देश को पूर्ण राज्य घोषित किया था।

Table of Contents

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता ?

हर साल की तरह इस साल भी अपना देश 73वां गणतंत्र दिवस मानाने जा रहा है, राजधानी दिल्ली समेत देश के हर एक कोने में गणतंत्र दिवस की तैयारिया जोरो से चल रही है. लेकिन देश में ऐसे भी कुछ लोग होंगे जिन्हें ये मालूम ही नही होगा को गणतंत्र दिवस आखिर 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है.

तो चलिए जानते है कि आखिर हम रिपब्लिक डे (Republic Day 2022) यानि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही  क्यों मनाते हैं? 

आजादी मिलने के बाद संविधान सभा का गठन किया गया था, जिसने अपना काम 9 दिसम्बर 1946 से शुरू कर दिया था. संविधान की रूपरेखा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान सभा में पहली बार 1948 को प्रस्तुत की थी। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को उन्हें सौपा गया, तब से ही 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है.

दुनिया के सबसे बड़े इस लिखित संविधान को तैयार करने में पुरे 2 साल, 11 माह, 18 दिन लग गए थे. इसके पुरे होते ही 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र देश बना. इस के छह मिनट बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

इस खास अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रम होता है जहा सैन्यकर्मियों की परेड के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की झाकियां निकलती हैं, और राष्ट्रपति द्वारा इंडिया गेट पर झंडा भी फहराया जाता है।

Happy Republic Day 2022 (1)

Who Designed Indian Flag? | कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज,  सभी रंगों का क्या मतलब

1921 में पिंगली वेंकैया ने तिरंगे का निर्माण किया था. उन्होंने साल 1916 से 1921 तक लगभग 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, फिर उसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया था. उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है. उस समय तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग था. जिसमे चरखे का चिन्ह था. 1931 में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद से लाल रंग को हटाकर उसकी जगह केसरिया रंग कर दिया गया.

कब तिरंगा बना राष्ट्रीय ध्वज

तिंरगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता प्राप्त करने में करीब 45 साल लग गए थे. पहले के ध्वज में चरखे के जगह पर अशोक चक्र को शामिल किया गया था. और फिर  22 जुलाई 1947 को भारतीय संविधान सभा की एक बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपना लिया गया।

तिरंगे के रंगों का मतलब

तिरंगे में तीन रंग मौजूद हैं, केसरिया, सफेद और हरा. ध्वज के हर एक रंग का अपना एक विशेष महत्व है. जैसे केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और सच्चाई का, तथा हरा रंग संपन्नता को दर्शाता है. वही अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया कहा जाता है, जिसमें शामिल 24 तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर देखी जाने वाली टॉप 10 फिल्में

Republic Day 2022: इस 73वे गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरी ये टॉप 10 फिल्में आप देख सकते हैं, जिसमें बॉर्डर, पूरब पश्चिम जैसी बहुत सी फिल्में शामिल हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का लुत्फ उठाने के बाद आप ये देशभक्ति से भरी हुई फिल्में देख सकते हैं।

बॉर्डर

डॉ. भीमराव अंबेडकर

पूरब और पश्चिम

लगान

स्वदेश

रंग दे बसंती

चक दे इंडिया

राज़ी

Uri: The Surgical Strike

शेरशाह

टॉप 10 देशभक्ति गीत | Top 10 Patriotic Bollywood Songs

संदेश आते हैं (फिल्म- बॉर्डर)

फिल्म बॉर्डर का ये गाना लोग को आज भी बेहद पसंद हैं. यह गाना सेना के जवान और उनके परिवार के रिश्ते के बारे में है. इस गाने को सुनकर अगर आप रो भी देंते तो कोई बड़ी बात नहीं है.

है प्रीत जहां की रीत सदा (पूरब और पश्चिम– 1970)

फिल्म पूरब और पश्चिम का यह गाना ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ एक सदाबहार देशभक्ति गीत है. इस फिल्म में मनोज कुमार, सायरा बानो और अशोक कुमार मुख्य किरदार में थे.

रंग दे बसंती (रंग दे बसंती– 2006)

साल 2006  में आयी फिल्म रंग दे बसंती का ये टाइटल सांग लोगो को बहुत पसंद आया था, आज भी यह गाना देशभक्ति सांग की लिस्ट में टॉप पर है. इस गाने को प्रसून जोशी जी ने लिखा तो और जिसको दलेर मेहंदी जी ने बखूबी खाया था.

तेरी मिट्टी (केसरी– 2019)

फिल्म केसरी का यह गाना 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी, जिसको बी प्राक ने गाया है. यह गाना सुनकर रग रग एक जोश भर देता है. इस गाने का क्रेज कुछ ऐसा है कि बहुत बार लोग इसे सुन कर रो पड़ते हैं.

ऐ वतन (राजी– 2018)

राजी फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है. यह गाना सुनकर आपके अंदर का देशप्रेमी जोश जग जाएगा.

मेरे देश की धरती (उपकार – 1967)

1967 में आयी फिल्म उपकार का यह गाना सदाबहार है, इस गाने को पुरे देश में काफी सराहना मिली थी. यह गाना महेंद्र कपूर द्वारा गाया था, जिसके बोल लिखे थे गुलशन बावरा जी ने.

देश मेरे-मेरी जान है तू (द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह – 2002)

फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह का यह गाना ‘देश मेरे’  ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया था. इस गाने सुखविंदर सिंह ने गाया था, जिसको एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था.

चक दे इंडिया (चक दे इंडिया– 2007)

यह गाना अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में बजाते सुना होगा सुना होगा सकते, जो की भारत की हर जीत पर ही इस गाने का बजना लगभग तय है.

वंदे मातरम (इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड– 2019)

फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के इस गाने को पापोन ने गाया है, जिसको म्यूजिक दिया है अमित त्रिवेदी ने और लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने.

ये जो देश है तेरा (स्वदेश– 2004 )

फिल्म स्वदेश का यह गाना ‘ये जो देश है तेरा’ एआर रहमान द्वारा गाया गया है और जिसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

Happy Republic Day 2022 Wishes, Images एंड Quotes | गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

73वे गणतंत्र दिवस के इस मौके पर आप अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को गणतंत्र दिवस की खास शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Republic Day 2022: बचपन का वो भी एक दौर था
बचपन का वो भी एक दौर था
गणतंत्र में भी ख़ुशी का शौर था
इंसानियत में मज़हबी बैर हो गया
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: ना जियो धर्म के नाम पर
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है…
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: ना जियो धर्म के नाम पर
ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: पैसे की चाह में देश छूट गया
पैसे की चाह में देश छूट गया , ऐ वतन मैं तुझसे दूर हो गया
आज जब तिरंगा देखा मैंने, मेरे वतन की याद आने लगी
आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने, मुझे वतन की खुशबू सताने लगी
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए
अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए
दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए
एक बार मरकर देखो वतन के लिए
तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए…
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: ये बात हवाओं को बताये रखना
ये बात हवाओं को बताये रखना
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना…
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2022: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए . . .
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: देशभक्तों से ही देश की शान है . . .
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: दिल एक है और जान एक है….
दिल एक है और जान एक है….
हिन्दोस्तान हमारा और हम इसकी शान हैं
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा
हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए . . .
अभी तक मर के देखा बेवफा सनम के लिए
दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए
एक बार मरकर देखो वतन के लिए
तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए
Happy Republic Day 2022

Happy Republic Day 2022: ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है . . .
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस एक हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2022

गणतंत्र दिवस के संदेश और शुभकामनाएं (Republic Day Messages And Wishes)

देश की स्वतंत्रता का जश्‍न मनाएं, लेकिन इसकी रक्षा करना और उसे बेहतर बनाने की अपनी जिम्मेदारी को भी हमेशा याद रखें. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे महान वीरों के बलिदान को नमन. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा, आइए हम अपने देश का सिर ऊंचा रखने के लिए हाथ मिलाएं. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आइए इस गणतंत्र दिवस पर एक ऐसे देश के निर्माण का वादा करें, जो हमारी अगली पीढ़ी के लिए एक आदर्श स्थान होगा. जय हिन्‍द जय भारत

इस गणतंत्र दिवस पर, आइए देश के वीरों द्वारा किए गए बलिदानों को फिर से याद करें, जिन्‍होंने हमें स्वतंत्रता दी, जिसका जश्‍न हम आज मना रहे हैं. हम आपको सलाम करते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों.

हमारा देश हमारा घर है, हमारी परंपराएं हमारा खजाना हैं. आइए इस गणतंत्र दिवस पर सबकी रक्षा करने का संकल्प लें. जय हिन्‍द जय भारत

3 thoughts on “Republic Day 2022: जाने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मानते है, तथा कुछ देशभक्ति फिल्मे और गीत

  1. Happy Republic Day, Thanks for sharing this informational blog, bahut hi knowledgeable post hai.
    Jai Hind, Jai Jawan Jai Kisan Bande Mataram.

  2. गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये, बहुत खूब लिखा है आप ने, संदेशे आते है बॉर्डर मूवी का ये गाना मुझे बहुत पसंद है.

  3. Kya Gajab ki Deshbhakti Sayari Likhi hai Bhai aapne. Bahut Badhiya. Happy Republic Day.

    Jai Hind Jai Bharat!…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *